अमौली में ब्लॉक स्तरीय समाजवादी कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
अमौली (फतेहपुर),
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अमौली कस्बे स्थित विराज पैलेस में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय समाजवादी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर लोकसभा सांसद नरेश उत्तम पटेल और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सांसद नरेश उत्तम पटेल का स्वागत और सम्मान किया। समारोह में सभी उपस्थित समाजवादी कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाजवादी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:
“समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता वह है जो कभी हार नहीं मानता। हमें याद रखना चाहिए कि हमारा संघर्ष केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि गरीब, किसान, मजदूर, दलित और पिछड़ों के हक और सम्मान के लिए है। आज का यह सम्मान समारोह हमें ऊर्जा देता है कि हम और अधिक मेहनत से जनता की सेवा करें।
भाइयों और बहनों, संगठन हमारी ताकत है। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाइए। हर गांव, हर मोहल्ले में जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याएं सुनें और समाधान के लिए प्रयास करें। समाजवादी विचारधारा का मतलब है — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। हम विकास और सामाजिक न्याय दोनों को साथ लेकर चलेंगे।
2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दीजिए। हर कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नेता की तरह काम करे। पार्टी का झंडा हमेशा ऊंचा रहे, यही हमारा संकल्प होना चाहिए।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्रा, नरेश उमराव, रामकृपाल सोनकर, जालम सिंह, जंग बहादुर, जंगी निषाद, गणेश वर्मा, खुश वर्मा, वंदना, राकेश शुक्ला, मानसिंह यादव, दीप माला पटेल, अजय यादव, देशराज कोरी, करुणा पटेल, संदीप चौहान, सर्वेश पटेल, विनोद शुक्ला, इंद्रपाल सचान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।
0 टिप्पणियाँ