9 महीने से वेतन न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)
विकासखंड अमौली मुख्यालय में ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्रों) ने 9 महीने से वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया और सहायक विकास अधिकारी मुन्नालाल को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान ग्राम रोजगार सेवक अपने हक की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। तहसील अध्यक्ष आर्य कुमार पांडेय ने बताया कि आज ज्ञापन सौंपा गया है। कल से हम कलम बंद हड़ताल करेंगे। हमारा संगठन अपने हक के लिए लगातार लड़ाई लड़ता रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र, सुभाष चंद्र, राकेश, जयकरण पाल, धीरेंद्र कुमार, रघुराज, सुरेंद्र, राजेश, धर्मेंद्र, हरिमोहन, अजीत, मनोज सहित दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ