Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री जगदंबा बालिका इंटर कॉलेज में हुआ मेघा अलंकरण सम्मान समारोह

श्री जगदंबा बालिका इंटर कॉलेज में हुआ मेघा अलंकरण सम्मान समारोह
अमौली,फतेहपुर
 विकास खंड अमौली के श्री जगदंबा बालिका इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाली छात्राओं सहित अन्य कक्षाओं की छात्र-छात्राओं को ‘मेघा अलंकरण सम्मान समारोह’ के तहत सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रहे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली छात्राओं रौनक, मानसी, खुशबू, रिहान, रिचा, मारिया आदि तथा हाई स्कूल में खुशी, प्रांसी, नैना, प्रमिला, हर्षिता, रितेश, साक्षी स्वामी, नैंसी सहित अन्य छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गणेश कुमार आर्य ने किया। विद्यालय प्रबंधक श्री नारायण तिवारी ने समस्त अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत तिवारी, पुनीत तिवारी, रचना, हर्षिता, पारुल, लक्ष्मी, शिवकुमार, शिवराम, शिवनारायण सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now