कानपुर के धमना बुजुर्ग स्थित एबीएस इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह
कानपुर नगर के धमना बुजुर्ग ग्राम में स्थित एबीएस इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले दो छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अर्पित कुशवाहा ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि आयुष सचान ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधक अशोक शुक्ला एवं प्रधानाचार्य अल्केश कुमार प्रजापति ने समस्त अध्यापकों के साथ सभी सफल छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक अशोक शुक्ला ने कहा, “हमारा विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है, फिर भी हम छात्रों को बेहतरीन अध्यापक व अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराते हैं, जिससे वे उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकें।”
प्रधानाचार्य अल्केश कुमार प्रजापति ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके परिश्रम और समस्त अध्यापकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक दिलाने वाले अध्यापक विवेक सचान को धन्यवाद देते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया।
समारोह में इंटरमीडिएट के अर्जित सक्षम पांडेय, अवनीश, विवेक यादव, आयुषी, लव कुश, मानु, आस्था, निशांत तथा हाई स्कूल के अनमोल (94.5%), साक्षी (93.6%), पूजा, संस्कृति, सोहेल, दिव्यांशी सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
0 टिप्पणियाँ