Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर अमौली मंडल में आयोजित हुए कार्यक्रम

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर अमौली मंडल में आयोजित हुए कार्यक्रम
अमौली, फतेहपुर 
     भाजपा अमौली मंडल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे मंडल क्षेत्र के आठ गांवों में श्रद्धापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों की सह संयोजक नीलम देवी संखवार मंडल मंत्री रहीं, जबकि मंडल महामंत्री एड. शिवा गुप्ता ने मंडल संयोजक के रूप में नेतृत्व किया।

विभिन्न गांवों में माल्यार्पण, विचार गोष्ठी, सभा, संगोष्ठी और बस्ती भ्रमण जैसे कार्यक्रम हुए। अमौली में माल्यार्पण एवं गोष्ठी, रामपुर कुर्मी में माल्यार्पण एवं सभा, बुढ़न्दा में विचार गोष्ठी एवं माल्यार्पण, रिठवा और कुलखेड़ा में माल्यार्पण एवं बस्ती भ्रमण, खदरा में विचार गोष्ठी एवं सभा, धमना खुर्द में संगोष्ठी तथा दपसौरा मरवाही डेरा में माल्यार्पण का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के संयोजक एवं सह-संयोजक के रूप में स्थानीय पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

इन सभी कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी, रज्जनलाल त्रिवेदी, रामभक्त वर्मा, अजय पटेल, रजत प्रताप, अंकित प्रजापति, नीलम सखवार, रविंद्र नाथ कोरी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रमों के दौरान डॉ. आंबेडकर जी के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया तथा समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now