Ticker

6/recent/ticker-posts

मानवता परिवार की नेक पहल: ₹200 की सदस्यता से ₹1 लाख की एक्सीडेंटल सहायता

मानवता परिवार की नेक पहल: ₹200 की सदस्यता से ₹1 लाख की एक्सीडेंटल सहायता 

मानवता परिवार द्वारा पुलिस विभाग कानपुर में सब-इंस्पेक्टर पद पर तैनात श्री जाबिर अली को एक्सीडेंटल इलाज हेतु ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता संस्था की मानवतावादी योजना के तहत मात्र ₹200 की सदस्यता  शुल्क से उपलब्ध कराई गई।


जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 मार्च को ड्यूटी के दौरान आईआईटी कानपुर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल, कानपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर संस्था द्वारा निर्धारित अधिकतम एक लाख की आर्थिक सहायता सहायता प्रदान की गई।

मानवता परिवार द्वारा यह 11वीं एक्सीडेंटल सहायता प्रदान की गई है। संस्था के अनुसार, अब तक एक्सीडेंटल इलाज हेतु ₹3,95 869 तथा तीन मृतक नॉमिनी परिवारों को ₹9 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

मानवता परिवार के कानपुर मंडल प्रभारी  प्रकाश पुंज ने जानकारी देते हुए बताया कि ₹200 का वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण कराने वाले सदस्य ही ₹1,00,000 तक की एक्सीडेंटल इलाज सहायता के पात्र होते हैं। सदस्यता नवीनीकरण ऐच्छिक है। वहीं, रजिस्ट्रेशन के समय ₹200 का आजीवन शुल्क जमा कर आजीवन सदस्य बनने वाले सदस्यों को भी एक वर्ष तक ₹1,00,000 की एक्सीडेंटल सहायता का लाभ प्रदान किया जाता है।इसके अतिरिक्त, मृतक नॉमिनी सहयोग, स्थायी 100% विकलांगता, गंभीर बीमारी एवं गंभीर एक्सीडेंट की स्थिति में 80% तक का आर्थिक सहयोग केवल वैधानिक एवं वैलिड सदस्यों को आपसी सहयोग से प्रदान की जाती है।

जिला प्रभारी जिला प्रभारी अवनीश कुशवाहा, विनीत जी, ने अधिक से अधिक लोगों से इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़ने की अपील की है।

इस अवसर जिला प्रभारी अवनीश कुशवाहा, विनीत जी, ब्लॉक प्रभारी पंकज कुमार, संस्था के सदस्य सुशील कुमार, जय वर्मा , नेहा वर्मा, जाबिर अली, शोएब अख्तर, सिराज अहमद, खान , नजरुल हसन, दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now