Ticker

6/recent/ticker-posts

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 100 रुपये का कराया रिचार्ज, 10 घंटे में हो गया माइनस 418 बैलेंस

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नई मुसीबत बनते जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस नई व्यवस्था में उन्हें न तो बिल की स्पष्ट जानकारी मिल पा रही है और न ही खर्च का सही आकलन हो पा रहा है। आए दिन अधिक बिल और अचानक बैलेंस खत्म होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

क्षेत्र के मधुबनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके स्मार्ट मीटर से एक ही दिन और एक ही समय पर दो अलग-अलग बिल जारी हो गए, जिनमें राशि भी अलग-अलग थी। वहीं बैजनाथ छपरा के दिनेश प्रसाद का कहना है कि बिजली की खपत पहले जैसी ही है, लेकिन बिल लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने विभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसी तरह तिवारी के मिल्की गांव के भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके कनेक्शन पर सात अप्रैल को 12 रुपये बैलेंस दिखा।

इसके बाद उन्होंने 100 रुपये का रिचार्ज कराया, जिससे बैलेंस 112 रुपये हो गया, लेकिन अगले ही दिन आठ अप्रैल को बैलेंस माइनस 418 रुपये हो गया। उनका कहना है कि मात्र 10 घंटे में इतनी राशि खत्म होना समझ से परे है, जबकि बिजली उपयोग में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई।


स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पुराने बकाया बिल भी जुड़ जाने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक राशि दिखाई देती है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। -हंसहराज यादव, एसडीओ, बैरिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now