Ticker

6/recent/ticker-posts

बीडीओ बनने वाले वरदान गुप्ता का अमौली में भव्य स्वागत

बीडीओ बनने वाले वरदान गुप्ता का अमौली में भव्य स्वागत
अमौली, फतेहपुर 

   अमौली कस्बा निवासी गोविंद गुप्ता एवं श्रीमती रेखा गुप्ता के सुपुत्र वरदान गुप्ता का लोक सेवा आयोग की परीक्षा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार रोड शो और स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राम श्री ने की तथा संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र के लोगों ने मेधावी युवक वरदान गुप्ता तथा उनके पिता गोविंद गुप्ता का भव्य स्वागत किया।

विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने वरदान गुप्ता और उनके पिता को माल्यार्पण, अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद बेहटा से शुरू हुआ रोड शो अमौली चौराहे स्थित सम्मान समारोह स्थल पर समाप्त हुआ।

रोड शो और समारोह में सत्येंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आनंद गुप्ता, विकास गुप्ता तथा विशाल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों ने वरदान गुप्ता, उनके माता-पिता तथा विधायक को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फतेहपुर जनपद से चयनित सभी मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सफलता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वरदान गुप्ता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे हैं और भविष्य में वे और आगे बढ़ेंगे।

वरदान गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, भाई तथा पूरे परिवार को देते हुए कहा कि उन्हीं की कृपा और आशीर्वाद सेबीडीओ बनने वाले वरदान गुप्ता का अमौली में भव्य स्वागत
अमौली, फतेहपुर 

   अमौली कस्बा निवासी गोविंद गुप्ता एवं श्रीमती रेखा गुप्ता के सुपुत्र वरदान गुप्ता का लोक सेवा आयोग की परीक्षा में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार रोड शो और स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राम श्री ने की तथा संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र के लोगों ने मेधावी युवक वरदान गुप्ता तथा उनके पिता गोविंद गुप्ता का भव्य स्वागत किया।

विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने वरदान गुप्ता और उनके पिता को माल्यार्पण, अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद बेहटा से शुरू हुआ रोड शो अमौली चौराहे स्थित सम्मान समारोह स्थल पर समाप्त हुआ।

रोड शो और समारोह में सत्येंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आनंद गुप्ता, विकास गुप्ता तथा विशाल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों ने वरदान गुप्ता, उनके माता-पिता तथा विधायक को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फतेहपुर जनपद से चयनित सभी मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सफलता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वरदान गुप्ता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे हैं और भविष्य में वे और आगे बढ़ेंगे।

वरदान गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, भाई तथा पूरे परिवार को देते हुए कहा कि उन्हीं की कृपा और आशीर्वाद से उनका शैक्षणिक सफर आईआईटी बीएचयू से होते हुए लोक सेवा आयोग में बीडीओ रैंक 6 तक पहुंच सका।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वंदना गुप्ता, कामिनी गुप्ता, पूजा, ज्योति, जीवनलाल गुप्ता, हरिशचंद्र गुप्ता, सिम्पू शिवहरे,बृजेंद्र तिवारी, अनिल ओमर, अवधेश मिश्रा, शरद, जिलामंत्री संतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी, डॉक्टर राम भक्त वर्मा, अश्विनी गुप्ता, कमल गुप्ता, कौशल गुप्ता, मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश शिवहरे, अंकित शिवहरे, राजा भैया चांदपुर थाना अध्यक्ष विनोद पटेल एवं चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उनका शैक्षणिक सफर आईआईटी बीएचयू से होते हुए लोक सेवा आयोग में बीडीओ रैंक 6 तक पहुंच सका।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वंदना गुप्ता, कामिनी गुप्ता, पूजा, ज्योति, जीवनलाल गुप्ता, हरिशचंद्र गुप्ता, सिम्पू शिवहरे,बृजेंद्र तिवारी, अनिल ओमर, अवधेश मिश्रा, शरद, जिलामंत्री संतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी, डॉक्टर राम भक्त वर्मा, अश्विनी गुप्ता, कमल गुप्ता, कौशल गुप्ता, मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश शिवहरे, अंकित शिवहरे, राजा भैया चांदपुर थाना अध्यक्ष विनोद पटेल एवं चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. वरदान गुप्ता अमोली की युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है / मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं /

    जवाब देंहटाएं

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now