Ticker

6/recent/ticker-posts

अमौली मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन

अमौली मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन

अमौली मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत शनिवार को कस्बा स्थित मौसमी गेस्ट हाउस में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्रगान गाकर किया गया। 24 घंटे के इस प्रशिक्षण को सात सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें रात्रि निवास और सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम रविवार को समाप्त हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ उमराव ने की, जबकि संचालन मण्डल महामंत्री रजत प्रताप सिंह ने किया। 
प्रशिक्षण के सातों सत्रों में क्रमशः राम प्रकाश सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, आशुतोष त्रिवेदी, क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र पटेल, आशीष तिवारी, दिनेश बाजपेई और संतोष सिंह राजू ने भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति, जनसंपर्क तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। 

विधायक राजेन्द्र पटेल ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। 
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, विचारधारा, विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके माध्यम से ही सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र अवस्थी, पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय, सत्य प्रकाश शुक्ला, विनोद तिवारी, संतोष गुप्ता, राम भक्त वर्मा, शिवा गुप्ता, आशीष वर्मा, सुरेन्द्र यादव, शुभम शुक्ला, उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, मोहित सोनी, दीपक वर्मा, अनिल ओमर, अमन सिंह पटेल, राजेश वर्मा, शिव शंकर निषाद, राधा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now