अमौली में हुआ सोशल मीडिया क्रिएटर्स का भव्य मीटअप, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
अमौली,फतेहपुर
ओमर इलेक्ट्रिकल एंड मोबाइल के सौजन्य से अमौली में सोशल मीडिया क्रिएटर्स का एक यादगार मीटअप कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन अमौली तथा आसपास के क्षेत्रों में वीडियो कंटेंट क्रिएशन करने वाले युवा क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में लगभग 50 क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे से जुड़ने का मौका प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन कुशलता से शारंग ने किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं, रोचक गेम्स तथा इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से पूरे आयोजन में जोश और उत्साह बनाए रखा। गेम्स में सक्रिय भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों को आयोजकों सौम्य ओमर एवं यश ओमर की ओर से आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जिससे माहौल और अधिक जीवंत हो उठा।
सभी उपस्थित क्रिएटर्स को ओमर इलेक्ट्रिकल के मालिक मुकेश ओमर ने स्मृति चिन्ह तथा विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश ओमर ने कहा, “ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हमारे क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी मेहनत और कंटेंट को उचित सम्मान व पहचान मिल सके। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करते रहेंगे।”
आयोजन समिति में ऋषभ ओमर, प्रकाश वीर आर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम में क्रिएटर राजेंद्र निषाद, राम शुक्ला, निखिल बल्लू, स्मृति शुक्ला, पीहू आर्या, रोशनी निषाद, काजल कश्यप, शिवम उमराव, संदीप प्रजापति, गोरेलाल, आकाश त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र साहू सहित कई क्रिएटर उपस्थित रहे।
यह मीटअप क्रिएटर्स के बीच नेटवर्किंग का बेहतरीन अवसर साबित हुआ तथा क्षेत्रीय स्तर पर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम रहा। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें एक-दूसरे से सीखने-समझने का मंच देते हैं।
0 टिप्पणियाँ