Ticker

6/recent/ticker-posts

Silver Rate Down : एक बार फिर चांदी में 1.05 लाख की गिरावट, इतनी हो गई 1 किलो की कीमत


Silver Rate Down : एक बार फिर चांदी में 1.05 लाख की गिरावट, इतनी हो गई 1 किलो की कीमत

Chandi Ka Rate : लगातार बढ़ रही चांदी की कीमतों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी की कीमतों में बंपर गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी की कीमतों में 82000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत कितनी रहने वाली है।

चांदी की कीमतों में अब एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां एक ओर कल रात 9 बजे चांदी की कीमतों में 65 हजार रुपये की गिरावट (Silver Price Fall) आई थी, वहीं अब आज रात चांदी का ग्राफ 1.05 लाख रुपये की गिरावट पर पहुंच गया है। ऐसे में नए निवेशकों की हालत पतली नजर आ रही है। आइए जानते हैं चांदी का ताजा रेट क्या चल रहा है।

आज इस रेट मिल रहा है सोना

सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार तेजी आने के बाद अब निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से कीमती धातुओं का रेट अचानक से गिर गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold price) पर खुलते ही सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में दर्ज की जा रही है। MCX पर चांदी का वायदा भाव लगभग 84 हजार रुपये तक गिर गया है। चांदी (Chandi ka rate) गिरकर 3,15,916 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

गौर करने वाली बात ये है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम (1kg Gold Price) पर बंद हो गया था। इसके साथ ही में चांदी का लाइफ टाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जहां से एक ही दिन में करीब 1 लाख 5 हजार रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही में सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में भी तेज से गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोना खुलते ही लगभग 26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को चांदी (Silver Price Today) ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़ौतरी जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
इसके साथ ही में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत (Sone ki kemat) में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है। ये 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है।


जनवरी में अब तक सोने की कीमतों में 24 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है, जोकि लगातार छठे महीने तेजी की ओर इशारा करती है। ये जनवरी 1980 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़ौतरी (Silver Price Update) मानी जा रही है। इसके साथ ही में चांदी की कीमतें इस महीने लगभग 62 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। जोकि इसके इतिहास की सबसे बड़ी मासिक तेजी की ओर संकेत करती हैं।

जानिये आपके शहर में 24 कैरेट सोने का रेट-

मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 1,70,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग (24K Gold Price) 1,69,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 1,69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग (Chennai Gold Price) 1,70,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 1,70,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बंगलूरू में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग (24K Gold Price) 1,70,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दक्षिण भारत के बाजारों में सोने की कीमत उत्तर भारत की तुलना में और भी ज्यादा बने हुए हैं।

सर्राफा बाजार में चांदी का ये हैं रेट-

चांदी की तेजी को एआई डेटा सेंटर और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के साथ-साथ सीमित भौतिक आपूर्ति से बल मिल रहा है।
मुंबई में चांदी (Mumbai silver Price) लगभग 4,01,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
दिल्ली में चांदी लगभग 4,01,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
चेन्नई में चांदी लगभग 4,02,920 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
हैदराबाद में चांदी लगभग (Silver Rate in Hyderabad) 4,02,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
बंगलूरू में चांदी लगभग 4,02,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
कोलकाता में चांदी लगभग 3,86,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरकरार उतार-चढ़ाव

शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई के लगभग बनी हुई है। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले कॉमेक्स और MCX पर बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (silver rate on comex) पर सोने की कीमत में गिरावट आई है, इसके बाद सोने का रेट 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि एक दिन पहले यह 5,500 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा था। इससे पहले सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का ऐतिहासिक उच्च स्तर पर जा पहुंचा था।
चांदी की कीमतें यहां भी बड़ी गिरावट पर चल रही है। 93 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। हालांकि इससे पहले ये 119 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू चुकी थीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक (Silver Price hike reason) आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियों को लेकर असमंजस और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही में कीमतों में तेज उछाल दर्ज की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now