Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ने नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ने नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का किया लोकार्पण

अमौली/फतेहपुर
  उत्तर प्रदेश के विकासखंड अमौली के बुढ़वा गांव में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित अंत्येष्टि स्थल का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं स्थानीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने पूजन-अर्चन के साथ किया।

इस नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल से क्षेत्र की करीब 20 ग्राम पंचायतों के लगभग 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे। पहले अंतिम संस्कार के लिए लोगों को 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री महोदय के समक्ष अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपे। इनमें मुख्य रूप से गांव से रोडवेज बस सेवा शुरू करने और गांव की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सनोज कुमार, जगमोहन लाल मिश्रा, अरविन्द उमराव, श्रीकांत वर्मा, ब्रजेन्द्र सचान, सुभाष सचान, पंथू सिंह सचान, हेमांक सैनी, ज्ञानपाल सचान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विमलेश त्रिवेदी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now