फतेहपुर
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह-2025 के अंतर्गत जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के खजुहा ब्लॉक के कसियापुर गांव में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं SIR समीक्षा बैठक बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में अटल जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रहित में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माननीय श्री बाबू राम निषाद जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर जहानाबाद विधायक श्री राजेंद्र सिंह पटेल जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री पवन प्रताप जी, श्रीमती रेखा मिश्रा जी, श्री बैजनाथ वर्मा जी, श्रीमती अपर्णा गौतम जी (जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती सोमवती निषाद (उपाध्यक्ष), श्री मधुराज विश्वकर्मा जी (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), श्री अरुण शुक्ला जी (जिला कार्यसमिति सदस्य), श्री राजन लाल त्रिवेदी जी, श्री मनोज निषाद जी, श्री नितिन ओमर जी, श्री संतोष गुप्ता जी, श्री सोनू सिंह चंदेल, श्री प्रांजल पांडे, श्री रामभक्त वर्मा जी, श्री अंकुश पटेल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव जी ने कहा, "श्रद्धेय अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सुशासन और संवाद की मिसाल है। उनकी जन्म शताब्दी पर आयोजित यह सम्मेलन हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है। भाजपा कार्यकर्ता अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।"
विधायक श्री राजेंद्र सिंह पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा,"अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने से लेकर ग्रामीण विकास तक अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। जहानाबाद क्षेत्र में भी उनके विचारों से प्रेरित होकर हम विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और हम अटल जी के सपनों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।"
कार्यक्रम में अटल जी की कविताओं का पाठ, उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी ने सभी उपस्थितजन को भावविभोर कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।
0 टिप्पणियाँ