रीजनल प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ 2 जनवरी से
अमौली/फतेहपुर
विकासखंड अमौली के बुढ़वा आईटीआई मैदान पर आज रीजनल प्रीमियर लीग आरपीएल के सीजन-2 का शुभारंभ होगा। यह टूर्नामेंट क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुशील पटेल 'दोषी' एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उद्घाटन मैच अन्वी नाइट राइडर्स और कृष्णा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा, जो दर्शकों के लिए रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
लीग के फाउंडर एवं चेयरमैन राजकुमार वर्मा ने बताया, "आरपीएल का उद्देश्य स्थानीय युवा प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें बड़ा मंच प्रदान करना है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें और क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकें।"
वाइस चेयरमैन अविराम मिश्र ने कहा, "इस सीजन में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। लीग का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को कुल 2 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।"
टूर्नामेंट को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष पंडित सर्वेश तिवारी, प्रबंधक राजेश उत्तम, मोहम्मद अहसान, संयोजक निखिल यादव, कोषाध्यक्ष मोहम्मद हसन, विराट शुक्ला, मुकुल तिवारी तथा ग्राम प्रधान सनोज कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं आयोजक दिन-रात जुड़े हुए हैं। उनकी मेहनत से मैदान एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार हैं।
0 टिप्पणियाँ