अमौली (फतेहपुर)
कस्बे में संचालित ई बाइनरी कोचिंग क्लासेस एवं लाइब्रेरी में कंप्यूटरीकृत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में लगभग आधा सैकड़ा (50 के करीब) बच्चों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल तथा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
टॉपर छात्र-छात्राओं में कोमल, सुमित, वैष्णवी तिवारी, राधिका, खुशी, मानसी, खुशबू, नितिन, अलका, सत्येंद्र, अंजलि, शरद, राज यादव, हेमंत सहित अन्य प्रतिभागी शामिल थे। इन बच्चों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय सदस्य डॉ. राम भक्त वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री डॉ. उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रिटायर्ड एआरएम मनोज त्रिवेदी, शिक्षक अवधेश मिश्रा, राम प्रताप आचार्य तथा कस्बा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह रहे। अतिथियों ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की महत्वपूर्ण जानकारी दी, जागरूक किया तथा मेडल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ई बाइनरी कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालक सत्यम आशु त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि ज्ञानेंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर छोटेलाल त्रिवेदी, रामसेवक त्रिवेदी, रेनू त्रिवेदी, मुमताज अहमद, जितेंद्र, अर्पित पटेल, शुभम ठाकरे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
यह समारोह बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
0 टिप्पणियाँ