अमौली, फतेहपुर
अमौली क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 'रीजनल प्रीमियर लीग 2026' के दूसरे सीजन का भव्य शुभारंभ 2 जनवरी 2026 से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्राम बुढ़वा स्थित आईआईटी मैदान में आयोजित की जाएगी।
टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर ग्राम प्रधान राजेश उत्तम की देखरेख में मैदान और पिच को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित सर्वेश तिवारी, चेयरमैन राजकुमार वर्मा और संयोजक निखिल यादव ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट को तकनीकी रूप से और अधिक 'डिजिटल' और भव्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मोनू मिश्रा के अनुसार, प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दर्शकों के लिए उत्साह की बात यह है कि सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा।
व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोषाध्यक्ष मोहम्मद हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप सचान, मोहम्मद एहसान,'भूरा' समेत पूरी टीम सक्रियता से जुटी हुई है।
0 टिप्पणियाँ