अमौली, फतेहपुर:
क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विख्यात 154वें अमौली मेले का बुधवार देर शाम काली पूजा और विशाल खीर वितरण के साथ विधिवत समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन माँ काली के पूजन के उपरांत आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रबंधक हरिनारायण त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष महेश देव तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अवधेश तिवारी, उमेश त्रिवेदी, आनंद और शुभम ठाकरे सहित कमेटी के तमाम पदाधिकारी व ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मेले के सुरक्षित और शांतिपूर्ण समापन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। चाँदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार तथा अमौली चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। अधिकारियों ने मेले में आए सभी दुकानदारों से अपना सामान पैक करने की अपील की ताकि व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके। 20 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और उल्लास का वातावरण बनाए रखा। अब अगले साल यह मेला पुनः अगहन मास की पूर्णिमा से शुरू होकर 20 दिनों तक अपनी रौनक बिखेरेगा।
0 टिप्पणियाँ