Ticker

6/recent/ticker-posts

जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के प्रयासों से अमौली रामलीला तथा मेला मैदान के सौंदर्य करण के लिए बजट पास हुआ....

अमौली रामलीला मैदान का होगा भव्य सौंदर्यीकरण

 जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के प्रयासों से संस्कृति विभाग ने दी स्वीकृति

अमौली (फतेहपुर), 

 जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के निरंतर प्रयासों से फतेहपुर जिले के विकास खंड अमौली के ग्राम अमौली स्थित सार्वजनिक रामलीला परिसर तथा रंगमंच का सौंदर्यीकरण अब जल्द ही शुरू हो जाएगा। संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने इस विकास कार्य के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

 संस्कृति विभाग के पत्र संख्या 4616/सं०नि०-6(12)/2025-26, दिनांक 25 मार्च, 2026 के माध्यम से अमौली रामलीला परिसर के सौंदर्याकरण के कार्य हेतु यू.पी. पी.सी.एल. को कार्यदायी संस्था नियुक्त करते हुए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। यह स्वीकृति चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लेखाशीर्षक-4202-शिक्षा, खेलकूद, कला तथा संस्कृति के अंतर्गत 56 सार्वजनिक रामलीला मैदानों/स्थलों के विकास, विस्तार, जीर्णोद्धार एवं सौंदर्याकरण के लिए पुनर्विनियोग के माध्यम से कुल 339.78 लाख रुपये के प्रावधान का हिस्सा है। अमौली परियोजना को प्राथमिकता देते हुए विशेष धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

 विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने इस मामले में संस्कृति विभाग के उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा था। उन्होंने स्थानीय रामलीला समिति तथा ग्रामीणों की मांग को विभाग तक पहुंचाया, जिसके फलस्वरूप यह स्वीकृति मिल सकी। अमौली के रामलीला मैदान को सांस्कृतिक नजरिए से और मजबूत बनाने का यह कदम स्थानीय युवाओं, कलाकारों तथा रामलीला उत्सव में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

 रंगमंच के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ परिसर की अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा, ताकि रामलीला का आयोजन और अधिक भव्य एवं आकर्षक हो सके। स्थानीय लोगों ने विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के इस प्रयास की सराहना की है और इसे अमौली की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now