Ticker

6/recent/ticker-posts

अमौली के पटेल पार्क में गूँजा अटल जी का गौरव गान विधायक राजेंद्र सिंह ने 'सुशासन दिवस' पर अर्पित की श्रद्धासुमन



अमौली, फतेहपुर
     विकासखंड के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने जन-नायक को भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की।
सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद विधानसभा के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट जनों द्वारा अटल जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने चार चाँद लगा दिए। सुप्रसिद्ध गायक धर्मेंद्र सिंह और सागर सिंह, अशोक तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज में अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन दर्शन और उनके महान राष्ट्र कार्यों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन और उनके द्वारा स्थापित किए गए राजनीति के मानक आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन रजत प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया, जबकि मंच का संचालन साहब सिंह गौतम द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रांतीय परिषद सदस्य रामभक्त वर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रज्जन लाल त्रिवेदी, गौरी शंकर अवस्थी, उत्प्रेक्षा शुक्ला, रविंद्र पाल सिंह, सुतीक्षण सिंह गौतम, प्रांजल पांडेय, पुष्कर कटियार, टइया सिंह, देवेंद्र अवस्थी, विजय सिंह, पिंटू सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपने प्रिय नेता को नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now