Ticker

6/recent/ticker-posts

Achyut Potdar Death: 3 इडियट्स के प्रोफेसर ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

कहना क्या चाहते हो... थ्री इडियट्स में आमिर खान के प्रोफेसर बने अच्युत पोद्दार इसी डायलोग से फेमस हो गए थे। अपने अभिनय मनवाने वाले अच्युत पोद्दार 91 वर्ष की आयु में ये दुनिया छोड़कर चले गए।

उनकी मौत की खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

अच्युत पोद्दार का निधन

अच्युत पोद्दार की काफी समय से तबीयत खराब थी। वह ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती थे। 18 अगस्त को तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई। 19 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी निधन की जानकारी मिलने पर बॉलीवुड व टेलीविजन जगत के कई सितारों ने शोक व्यक्त किया। थ्री इडियट्स में निभाए उनके रोल को सभी याद कर रहे हैं।

यादगार रहा उनका करियर

अच्युत पोद्दार का करियर बहुत ही शानदार रहा। वह अभिनय करने से पहले भारतीय सेना में सेवा देते थे। वह कैप्टर के पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया। वहां से रिटायर होने के बाद अपने शौक को काम बना लिया और पूरी तरह अभिनय में सक्रिय हो गए। उन्होंने 125 से ज्यादा फिल्मों, 95 टीवी शोज, 26 नाटक और 45 विज्ञापनों में काम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now