Ticker

6/recent/ticker-posts

आरएसएस शताब्दी वर्ष: अमौली मंडल में हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन

आरएसएस शताब्दी वर्ष: अमौली मंडल में हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन
अमौली, फतेहपुर

     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अमौली मंडल में  हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संघचालक अशोक मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राम भक्त वर्मा ने की।


अशोक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अपने 100 वर्षों के सफर में हिंदू समाज को संगठित करने का लगातार कार्य किया है। उन्होंने पांच प्रमुख परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिन्हें संघ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनाता रहा है। इन परिवर्तनों के माध्यम से व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक मजबूत नींव तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।


कार्यक्रम में कस्बे के राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को भावुक कर दिया। कवि ज्ञानेंद्र प्रकाश ने अपनी कविता में भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को व्यक्त किया। उनकी पंक्तियाँ थीं - ज्ञानदीप आने के लिए स्वप्न नयन में नेक लिए, भारत विश्व गुरु बन जाए लक्ष्य हृदय में एक लिए।


वहीं कवि राहुल कश्यप ने अपनी कविता के जरिए सामाजिक एकता और समृद्धि पर जोर दिया। उनकी कुछ पंक्तियाँ इस प्रकार थीं - बस निवेदन पूजित हर एक विधान हो, खुशियों संग खुशहाल यहां किसान हो, जातियों में बट रहे कट रहे खुद से यहां, धर्म केवल एकता भारत मेरा महान हो।

अध्यक्ष डॉ राम भक्त वर्मा ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकजुटता और संघ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने उपस्थित लोगों से राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में रोहित सिंह, हिमांत श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, संतोष गुप्ता, शिवा गुप्ता, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, रजत सिंह, सोनू चंदेल, मोहित सोनी, मोनू भदौरिया, शशिकांत, कपिल परमार, शुभम ठाकरे, अमित द्विवेदी,राम प्रताप, राम बरन सिंह, बिपिन सिंह, देवेंद्र अवस्थी, आनंद गुप्ता, प्रकाश वीर आर्य सहित कई गणमान्य नागरिक और संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🚀 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

नई पोस्ट्स, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिस्कशन के लिए अभी जॉइन करें। बिल्कुल फ्री!

Join Now